Delhi Violence: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार का असर, गुनहगारों की धरपकड़ शुरू दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार लगने के बाद दिल्ली पुलिस की चाल बदलती नजर आ रही है. गुरुवार को पुलिस ने अचानक कई विशेष टीम बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है. अब पुलिस की कई टीम दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है. दंगाइयों को पकड़ने के लिए सिविल पुलिस, स्पेशल सेल और अपराध शाखा के अफसरों और जवानों को अलग-अलग टीम में शामिल किया गया है. इसकी पुष्टि दिल्ली पुलिस के एक आला अधिकारी ने की है. एडिश्नल पुलिस कमिश्नर स्तर के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, "यूं तो हिंसा में शामिल तमाम वांछितों की तलाश में टीमें अलग-अलग संभावित स्थानों पर छापे मार रही हैं, मगर सबसे पहले हम एक निगम पार्षद की तलाश कर रहे हैं, जो सुर्खियों में आने के बाद से गायब है." उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने कहा, "हमारा काफी स्टाफ उस गुरु तेग बहादुर अस्पताल में व्यस्त है, जहां कई घायल भर्ती हैं. घायलों में से कई की मौत हो चुकी है. कुछ घायलों...