सोनिया पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर बोले- राजधर्म के नाम पर लोगों को ना भड़काए कांग्रेस-
find full news-https://www.youtube.com/watch?v=CnSbqjNGgpA
राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा तो थम गई है लेकिन इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी अभी भी जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा मोदी सरकार पर किए गए ‘राजधर्म’ के हमले पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम ना करे. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में भड़काऊ बयान दिए थे.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति के पास गई और राजधर्म की बात की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को लेकर पार्टी का एक स्टैंड रहा है. अशोक गहलोत, शिवराज पाटिल ने भी तब इसकी मांग की थी. आपने इस राजधर्म के मसले को उठाया, अब हम इसे पूरा कर रहे हैं.
रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि रामलीला मैदान में आपने उकसाने वाली भाषा का प्रयोग किया. आपकी ही सरकार ने 2010 में NPR का नोटिफिकेशन जारी किया, अगर आप करें तो ठीक लेकिन हम करें तो आप लोगों को भड़काना शुरू कर देते हैं.
हिंसा की आग में झुलसी दिल्ली, कहां से आया 'मौत का सामान'?
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ बयानों पर रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया कि बीजेपी इसका खंडन करती है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने पहले ही कह दिया है कि हम ऐसी भाषाओं का समर्थन नहीं करते हैं. ये वक्त शांति का हाथ बढ़ाने का है, नफरत फैलाने का नहीं है.
आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन के बारे में रविशंकर प्रसाद ने कहा कहा कि उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है, IB अफसर की मौत के मामले में उनपर आरोप लगा है. कपिल मिश्रा और ताहिर हुसैन के मामलों की तुलना नहीं की जा सकती है.

Comments
Post a Comment