Board Exams Revision Tips: परीक्षा से एक दिन पहले इस तरह करें तैयारी, आएंगे अच्छे नंबर

https://youtu.be/4jRJqy4k7o4



नई दिल्ली: 
Board Exams Revision Tips: इन दिनों ज्यादातर राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं (Board Exams 2020) चल रही हैं, तो कहीं शुरू होने वाली हैं. स्टूडेंट्स बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर काफी प्रेशर में हैं. परीक्षा से पहले अच्छी तैयारी करने और सिलेबस को पूरा करने को लेकर स्टूडेंट्स काफी चिंतित रहते हैं. परीक्षा के दौरान अक्सर स्टूडेंट्स जरूरी टॉपिक्स तो पढ़ लेते हैं, लेकिन कम समय मिलने की वजह से पढे़ हुए टॉपिक्स का रिवीजन नहीं कर पाते हैं. अगर आपका भी परीक्षा से पहले काफी ज्यादा सिलेबस बचा रहता है तो घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स (Board Exam Preparations Tips) बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप परीक्षा से एक दिन पहले अच्छी तरह से अपने सारे टॉपिक्स का रिवीजन कर सकेंगे. 
पढ़ाई करने के लिए सही जगह चुनें
अक्सर स्टूडेंट्स को ये सलाह दी जाती है कि वो बेड पर बैठकर पढ़ाई करने के बजाए स्टडी टेबल पर बैठकर ही परीक्षा की तैयारी करें. दरअसल, हमारा दिमाग वर्किंग प्लेस और एनवायरमेंट पर ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है. इसलिए कम समय में सब्जेक्ट की अच्छी तरह से तैयारी करने के लिए किसी लाइब्रेरी या स्टडी डेस्क पर ही पढ़ने की कोशिश करें. 



पढ़ाई शुरू करने से पहले प्लान तैयार कर लें
परीक्षा से पहले का रिवीजन बेहद अहम होता है. रिवीजन शुरू करने से पहले एक प्लान बनाएं कि आपको किस टॉपिक को कितना टाइम देना है. ऐसा करने से आप कम समय में ज्यादा टॉपिक्स को रिवाइज कर पाएंगे और आपका समय भी बच जाएगा. 




Comments

Popular posts from this blog