सोनिया पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर बोले- राजधर्म के नाम पर लोगों को ना भड़काए कांग्रेस- find full news- https://www.youtube.com/watch?v=CnSbqjNGgpA राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा तो थम गई है लेकिन इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी अभी भी जारी है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा मोदी सरकार पर किए गए ‘राजधर्म’ के हमले पर अब भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राजधर्म के नाम पर लोगों को भड़काने का काम ना करे. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने रामलीला मैदान में भड़काऊ बयान दिए थे. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति के पास गई और राजधर्म की बात की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यकों को लेकर पार्टी का एक स्टैंड रहा है. अशोक गहलोत, शिवराज पाटिल ने भी तब इसकी मांग की थी. आपने इस राजधर्म के मसले को उठाया, अब हम इसे पूरा कर रहे हैं. रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि र...
Popular posts from this blog
https://www.youtube.com/watch?v=gAt2bphsxsQ&t=4s अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो शुक्रवार को आगरा पहुंच गए। वो एंटी एयूवी डिफेंस सिस्टम, एंटी क्राफ्ट गन, स्नाइपर राइफल सहित सुरक्षा के अत्याधुनिक साजोसामान के साथ आए हैं। वहीं, ताजमहल के आसपास से बंदरों को भगाने के लिए गुलेल लेकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=UJGY1QTywAY ताजमहल के 500 मीटर में ट्रंप की कार द बीस्ट को इजाजत नहीं, गोल्फ कार्ट से जाएंगे अंदर- सार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेनालिया 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी कार द बीस्ट ताज में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकी है। विस्तार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कार द बीस्ट को ताजमहल के 500 मीटर में जाने की इजाजत अब तक नहीं मिली है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी अफसरों की गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में बात चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि द बीस्ट के लिए अस्थायी पास जारी कर दिया जाए, लेकिन बृहस्पतिवार रात तक इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। प्रशासन की तैयारी गोल्फ कार्ट से ही ट्रंप को ताजमहल के गेट तक ले जाने की है। ट्रंप और उनकी पत्नी मेनालिया 24 फरवरी को ताज का दीदार करने आ रहे हैं। उनका एयरफोर्स वन विमान खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेगा। इस विमान के उतरने से पहले ही आगरा के आसमान में और किसी विमान के उड़ने प...

Comments
Post a Comment